{"_id":"59bff2974f1c1b9a688b53aa","slug":"15057517348-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न बढाए जाने की मांग के लिए सफाई कर्मिया ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न बढाए जाने की मांग के लिए सफाई कर्मिया ने किया कार्य बहिष्कार
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। संयुक्त अस्पताल में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया। हालांकि दोपहर बाद एजेंसी संचालक से वार्ता होने पर कर्मचारियों ने मंगलवार से काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया।
सोमवार को संयुक्त अस्पताल में एजेंसी के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग के लिए कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना है कि करीब आठ वर्षों से वह न्यूनतम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। जबकि इस संबंध में वह एजेंसी संचालक से कई बार कह चुके हैं। सफाई कर्मचारियों ने सफाई के लिए सामग्री न दिए जाने का आरोप भी लगाया है। सोमवार को सफाई कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल परिसर में गंदगी फैली रही। दोपहर बाद एजेंसी संचालक ने सफाई कर्मियों से वार्ता के दौरान मानदेय बढ़ाए जाने के लिए 10 दिन का समय मांगा, जिस पर सफाई कर्मियों ने मंगलवार से काम पर वापस लौटने का निर्णय लिया। वहीं सीएमएस डा. एसएस चौहान ने कहा कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी गई है। एजेंसी संचालक को अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य बहिष्कार करने वालों में मूलचंद, अनीता, अमृता, छोटी, अंकुश व रोहन शामिल हैं।