फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रजम 22 को करेगा सरकार का पुतला दहन

प्रजम 22 को करेगा सरकार का पुतला दहन

Mon, 18 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
प्रजम 22 को करेगा सरकार का पुतला दहन
श्रीनगर। तीन सूत्री मांगों के लिए धरने पर बैठे प्रगतिशील जनमंच ने धरने के 100 दिन पूरे होने पर सरकार का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है। मंच ने मांगों पर सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त कर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है। सोमवार को एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण, संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति व शुद्ध पेयजल की मांग के लिए प्रजम का धरना 96वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी व धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा 22 सितंबर को धरने के 100 दिन पूरे होने पर प्रजम सरकार का पुतला दहन करेगा। कहा कि अगर इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नही की गई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में पीडी नौटियाल, शंकर सिंह पटवाल, जगदंबा रतूड़ी, जेपी पुरी, सदानंद पुरी, देवेंद्र राणा, गंभीर कंडारी, रतन सिंह पटवाल, हरि प्रसाद उप्रेती, सीएम बहुगुणा, शक्ति ककडिय़ाल, आरपी चमोली, आरएस शुक्ला, पूजा जोशी, सुनिता, सरस्वती, सुनीता पंवार, गिन्नी देवी, लक्ष्मी गुप्ता, देवेश्वरी बिष्ट आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed