फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किटी संचालकों का साथ देने पर भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग

किटी संचालकों का साथ देने पर भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग

Sat, 09 Sep 2017 10:24 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
किटी संचालकों का साथ देने पर भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
किटी के नाम पर लोगों के करोड़ों रुपये ठगे जाने के मामले में राजनीतिक व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच कराने और पीड़ितों को उनके पैसे वापस दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने शहर में जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन किया।
शनिवार को देवपुरा चौक पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के नेतृत्व में कांग्रेसजनोें ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अंबरीष कुमार ने कहा कि किटी प्रकरण में भाजपा के नेताओं की संलिप्तता साफ तौर पर नजर आ रही है। किटी संचालक गुरप्रीत पत्नी सविंदर सिंह भाजपा के पदाधिकारी थे। राजनीतिक कार्यक्रमों में भी दोनों सक्रिय रूप से देखे जाते थे। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए, साथ ही पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता शिवांगी त्रिपाठी की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। ऐसे नेताओं की भी जांच होनी चाहिए, जिन्होंने आर्थिक लाभ लिया। अंबरीष कुमार ने किटी संचालकों की संपत्ति नीलाम कर पीड़ितों को उनकी रकम वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरन सिंह ने कहा कि भोली-भाली जनता को षड़यंत्र के तहत लूटा गया। पूरी तरह से भाजपा किटी संचालन में लिप्त है। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त होने पर पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। हाजी नईम कुरैशी एवं धर्मपाल ठेकेदार ने कहा कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को किटी प्रकरण का संज्ञान लेकर ऐसे नेताओं पर भी कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. संजय पालीवाल ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी भी रूप में पीछे नहीं हटेगी। ज्ञापन सौपने वालों में पूर्व शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, मकबूल कुरैशी, विमला पांडे, संतोष चौहान, अंकित चौहान, वरूण वालियान, शहाबुद्दीन अंसारी, अमजद, नदीम, इजहार पीरजी, सुनील सेठी, सुभद्रा आर्य, गवाक्ष जोशी, सोम त्यागी, मुरली मनोहर, हरीश शेरी, शुभम मैंदोला, अनंत पांडेय, प्रदीप पंत, अशोक शर्मा, संजीव नैयर, कमल ब्रजवासी, बलराम राठौर, शशी सक्सेना, सुनील अग्रवाल, अशोक गुप्ता आदि शामिल रहे।

पोस्टर चस्पा करने पर शहर में चर्चा
कांग्रेसियों की ओर से किटी प्रकरण को लेकर शहर में चस्पा किए पोस्टरों को लेकर राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा हुआ है। पोस्टरों में भाजपा के बड़े नेताओं पर निशाना साधा गया है। साथ ही किटी पीड़ितों को एकत्रित होकर अभियान चलाने को आह्वान किया है।

पीड़ित महिलाओं ने कांग्रेस से की पैसे दिलाने की मांग
हरिद्वार। किटी प्रकरण पर चल रही राजनीति के बीच कई पीड़ित महिलाओं ने शनिवार को मध्य हरिद्वार में बैठक कर किटी संचालकों को संरक्षण देने का आरोप कांग्रेस नेताओं पर लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर राजनीति करने के बजाए उनके पैसे दिलाने में कांग्रेस को मदद करनी चाहिए। चेतावनी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वे नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन करेंगी।

बैठक में शामिल दीपा नागरानी ने कहा कि जब नेताओं ने किटी संचालकों को संरक्षण दिया, तभी जनता उनके जाल में फंसी। शांति धींगड़ा ने कहा कि पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के बजाय कांग्रेसी नेता मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। बैठक में सुशीला घिल्डियाल, सुषमा चौहान, दीपा, साधना, करुणा, पिंकी, मधु, भरती, मीनाक्षी आदि महिलाएं शमिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed