{"_id":"59b41bbd4f1c1bf97f8b571f","slug":"150497582419-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि ने किया प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि ने किया प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने प्री-पीएचडी व एमफिल प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 1256 व एमफिल प्रवेश परीक्षा में 65 छात्र क्वालीफाई हुए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि एक माह के भीतर साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
गढ़वाल विवि प्रशासन ने 25 जून को विवि के तीनों परिसरों सहित देहरादून व दिल्ली के परीक्षा केंद्रों पर प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई थी। प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एचसी नैनवाल ने बताया कि प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा 43 विषयों की 323 सीटों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में 3954 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1256 छात्रों ने परीक्षा क्वालीफाई की है। इनमें से 822 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने नेट व गेट परीक्षा भी क्वालीफाई की हुई है। प्रो. नैनवाल ने बताया कि एमफिल की 25 सीटों के लिए 100 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 65 छात्रों ने क्वालीफाई किया है। प्रवेश परीक्षा का परिणाम संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। एक माह के भीतर साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश दे देगा। छात्र लंबे समय से परिणाम घोषित किए जाने की मांग कर रहे थे।
वहीं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मंजीत रावत सहित छात्रों ने ने बिड़ला परिसर परीक्षा केंद्र की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन किए जाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन भेजा है।