फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड पुलिस की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

उतराखंड पुलिस की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sat, 09 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड पुलिस की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ
श्रीनगर। उत्तराखंड पुलिस की अंतर जनपदीय पुलिस एवं वाहिनी राइफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता यहां एसएसबी फायरिंग रेंज में शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता में राज्य के 13 जनपदों की पुलिस, तीन पीएसी, दो आईआरबी व एक एसडीआरएफ सहित कुल 19 टीमों के 279 अधिकारी व जवान प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन 100 व 200 गज की रायफल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन

शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर के डीआईजी उपेंद्र प्रसाद बलोदी, एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी ने रिवाल्वर से छह-छह राउंड फायर कर किया। मौके पर एसएसबी के डीआईजी बलोदी ने कहा कि एसएसबी की फायरिंग रेंज में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। कहा कि इसका लाभ एसएसबी के साथ ही पुलिस को भी मिल रहा है। एसएसपी पौड़ी जगतराम जोशी ने फायरिंग रेंज उपलब्ध कराने के लिए एसएसबी के डीआईजी का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य पुलिस जवानों को निशानेबाजी में पारंगत करना। इस मौके पर सीओ धन सिंह तोमर, आरआई पौड़ी विनोदकु मार, कोतवाल श्रीनगर एनएस बिष्ट, एसएसआई जितेंद्र चौहान, एसआई गणेश लाल, वीरेंद्र सिंह कठैत आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रतिसार निरीक्षक रूद्रप्रयाग दिनेश चंद्र बड़ोला, उद्यमसिंहनगर के एसएल कन्याल, व 31 बटालियन पीएसी के एसआई(वी) वीरेंद्र सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed