{"_id":"59b419dd4f1c1bf57f8b56dd","slug":"150497534415-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार से जोशीमठ ब्लॉक में पूर्ण तालाबंदी का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार से जोशीमठ ब्लॉक में पूर्ण तालाबंदी का किया ऐलान
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन का शनिवार को सातवें दिन भी आंदोलन जारी रहा। संगठन के पदाधिकारियों ने शीघ्र मांगों पर कार्रवाई न होने पर ब्लाक कार्यालय पर तालाबंदी करने का एलान किया। कहा गया कि एक सप्ताह से जनप्रतिनिधि प्रधानों को 10 हजार मानदेय देने, राज्य वित्त में की गई कटौती वापस लेने, पंचायती राज एक्ट लागू करने, बीएडीपी में बजट बढ़ोत्तरी करने और ब्लॉक में स्वीकृत सड़कों का निर्माण करवाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मौके पर संघ के सचिव बनवारी लाल, रमेश लाल, हरीश परमार, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, धर्मपाल और गुलाबी देवी आदि मौजूद थे।