फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देशभक्ति के गीतों व नारों से गुंजायमान रहा चौरास ऑडीटोरियम

देशभक्ति के गीतों व नारों से गुंजायमान रहा चौरास ऑडीटोरियम

Sat, 09 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
देशभक्ति के गीतों व नारों से गुंजायमान रहा चौरास ऑडीटोरियम
श्रीनगर। वंदे मातरम.. वंदे मातरम.. जय हो... जैसे देशभक्ति गीतों से शनिवार को गढ़वाल विवि का चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम देशभक्ति के गीतों व नारों से गुंजायमान रहा। यहां दिल्ली से आए राकबैंड की प्रस्तुति से दर्शकों में देशभक्ति का रंग चढ़ा। वहीं एक के बाद एक गीत की बेहतरीन प्रस्तुति पर लोग खूब झूमे नाचे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल पर गढ़वाल विवि में ‘यह इंडिया का टाइम है’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम संकल्प से सिद्धि रखा गया था। शनिवार को कार्यक्रम के तहत आपदा प्रबंधन विषय पर गोष्ठी व राकबैंड की प्रस्तुति रखी गई थी। इस दौरान मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जेएल कौल ने कहा कि आपदाओं के आकार मे वृद्धि मानवीय क्रिया-कलापों से हो रही है। मानवता की रक्षा के लिए हम सभी को कंधे से कंधा मिला कर चलना होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. एसपी सती ने हिमालय में आपदाओं की स्थिति पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में देर शाम देशभक्ति के गानों की प्रस्तुति का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें दिल्ली के रॉक बैंड ने प्रस्तुति दी। देशभक्ति के गानों पर छात्र-छात्राएं देर शाम तक झूमती रहे। इस दौरान छात्रों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारे भी लगाए। कार्यक्रम संयोजक डा. वाईपी रैवानी कार्यक्रम की रूपरेखा सभी के समक्ष रखी। कार्यक्रम में चौरास परिसर निदेशक प्रो. डीपी सकलानी, प्रो. आरसी डिमरी, प्रो. एचसी नैनवाल, प्रो. वाईपी फरस्वाण, प्रो. मोनिका गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed