फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली पीजी मान्यता

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली पीजी मान्यता

Sat, 09 Sep 2017 10:11 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को नहीं मिली पीजी मान्यता
श्रीनगर। एमसीआई (भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद) से राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को छह विषयों में पीजी मान्यता नहीं मिल पाई है। एमसीआई ने कॉलेज के प्राचार्य के दो-दो जगह काम करने और फैकल्टी की कमी सहित अन्य आपत्तियां लगाते हुए 25 सितंबर से पूर्व निस्तारण के निर्देश दिए हैं। एमसीआई ने संस्थान की कमियों पर दूसरी बार आपत्तियां लगाई हैं। शासन की ओर से इनको दूर न किए जाने की वजह से संस्थान पीजी मान्यता मिलने से रह गया।
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज ने 14 विभागों में पीजी (एमडी/एमएस) के लिए आवेदन किया हुआ है। 16-17 मई को एमसीआई की तीन सदस्यीय टीम ने मेडिकल कॉलेज का दौरा कर प्री-पीजी एसेसमेंट करते हुए फैकल्टी और संसाधनों को परखा था। एमसीआई ने कॉलेज में काफी कमियां पाते हुए 25 मई को रिपोर्ट कॉलेज प्रशासन को भेजकर इन्हें दूर करने को कहा था, लेकिन एक भी कमी दूर नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बावजूद एमसीआई की 6 सदस्यीय टीम 3 अगस्त को अचानक छह विषयों का पीजी निरीक्षण करने पहुंच गई। इस बार भी कमियां नहीं सुधरी थीं। एमसीआई ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भेज कर 25 सितंबर से पूर्व कमियों को दूर करने के लिए कहा है। ताकि पुन: पीजी मान्यता के लिए निरीक्षण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



फार्माकोलॉजी विभाग में भी लगा झटका
श्रीनगर। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग में पीजी मान्यता मिलने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इसमें भी झटका लगा है। 3 अगस्त को निरीक्षण के दिन विभाग के एचओडी परीक्षा लेने के बाद अवकाश पर थे। इस वजह से एमसीआई ने निरीक्षण में उनके पद को रिक्त माना है।

...........
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय और शासन को एमसीआई की आपत्तियों के संबंध में अवगत कराते हुए फैकल्टी और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की मांग की गई है। साथ ही एमसीआई के मानकों के तहत एक ही संस्थान में कार्य करने का अनुरोध किया है। -प्रो. सीएम रावत, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed