{"_id":"59b419c94f1c1be47f8b585d","slug":"15049753258-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने जल संस्थान कार्यालय पर किया प्रदर्शन, पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। राजकीय महाविद्यालय जोशीमठ के छात्रों ने महाविद्यालय में पेयजल आपूर्ति न होने पर जल संस्थान कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि छह माह से महाविद्यालय में सुचारु पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे छात्र-छात्राओं को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
शनिवार को महाविद्यालय के छात्र जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र संघ अध्यक्ष राहुल पंत ने कहा कि छह माह से महाविद्यालय में पेयजल की आपूर्ति बाधित पड़ी है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन स्थिति जस की तस है। इस मौके पर अनिल रावत, शैलेंद्र नेगी, प्रवीन, दर्शन रावत व लक्ष्मण सिंह बुटोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन