{"_id":"59b418d64f1c1beb7f8b568f","slug":"150497508117-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंड गांव में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंड गांव में तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के सुदूरवर्ती एंड गांव में ट्रांसफार्मर में फुंकने से तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे गांव में रह रही 300 की आबादी मोमबत्ती और छिल्लों के सहारे गुजारा कर रही है।
ग्राम प्रधान हेमंती देवी, कुलदीप सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, मनवीर सिंह और भगत सिंह आदि ने बताया कि एंड गांव में तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है। एसडीएम और ऊर्जा निगम के एसडीओ से कई बार बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर तीन बार खराब हो चुका है, लेकिन ब्लॉक का सबसे दूरस्थ सात किमी पैदल दूरी पर स्थित एंड गांव में निगम के अधिकारी और कर्मचारी आने से कतराते हैं। बिजली न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा यदि जल्द गांव में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। वहीं ऊर्जा निगम के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि विभागीय कर्मियों को ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कर बिजली लाइन दुरुस्त कर दी जाएगी।