{"_id":"59aeda6f4f1c1b78078b46ce","slug":"15046314217-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम स्थल पर पूजा करने आयी महिला गंगा में बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम स्थल पर पूजा करने आयी महिला गंगा में बही
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। संगम स्थल पर पांव फिसलने से एक महिला गंगा की तेज धारा में बह गई। महिला की पहचान यशोदा सकलानी (38) पत्नी प्यारेलाल सकलानी निगुनोगी चंबा के रूप में हुई है।
मंगलवार सुबह यशोदा सकलानी पूजा अर्चना करने के लिए संगम स्थल पर आई थी। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बह गई। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि महिला अपने पति व बच्चों के साथ अपने भाई डा. शैलेन्द्र उनियाल व मां कुमुदनी से मिलने देवप्रयाग आयी थी। महिला का भाई डा. शैलेन्द्र उनियाल राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में प्रवक्ता है। यहां स्नान व पूजा के दौरान अचानक यशोदा देवी का पाव फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बह गयी। पुलिस की ओर से गंगा में महिला के शव की तलाश की जा रही है। ब्यूरो