फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खेलों में सुनील कुमार और पवन राणा ने दिखाया दम

खेलों में सुनील कुमार और पवन राणा ने दिखाया दम

Tue, 05 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खेलों में सुनील कुमार और पवन राणा ने दिखाया दम

विज्ञापन
गौचर। राजकीय इंटर कालेज के खेल मैदान में चल रही क्षेत्रीय शीतकालीन प्रतियोगिता में जीआईसी केदारूखाल के सुनील कुमार, जीआईसी सिदोली के पवन राणा ने दमखम दिखाया। सुनील कुमार ने सीनियर वर्ग की 5000 हजार और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पवन राणा ने जूनियर वर्ग की 3000 और 1500 मीटर दौड़ में बाजी मारी।

प्रतियोगिताओं के सीनियर बालक वर्ग की 5000 दौड़ में जीआईसी सिमली के सुमित सिंह द्वितीय और जीआईसी कोट-कंडारा के अंकित कुमार तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में जीजीआईसी कर्णप्रयाग की शीतल प्रथम, जीजीआईसी गौचर की दीक्षा द्वितीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में जीआईसी गौचर के हिमांशु द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में जीआईसी जाख के रणजीत सिंह द्वितीय रहे। इसी प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग में जीजीआईसी गौचर की दीक्षा प्रथम, जीजीआईसी कर्णप्रयाग की आस्था द्वितीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में जीआईसी जाख के अखिलेश द्वितीय रहे। लंबीकूद के सब जूनियर वर्ग में जीआईसी कोटकंडारा के आदित्य किशोर प्रथम और जीआईसी गौचर के साहिल राज द्वितीय रहे, जबकि जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नौटी की ममता प्रथम और जीजीआईसी कर्णप्रयाग की पूजा द्वितीय रही। प्रतियोगिताओं के ब्लाक समन्वयक आरएस नेगी ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिताओं का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed