{"_id":"59ad89db4f1c1b0c278b5148","slug":"15045452561-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने छह सूत्री मांगों पर दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने छह सूत्री मांगों पर दिया सांकेतिक धरना
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने छह सूत्री मांगों को लेकर डीएम कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। कहा गया कि लंबे समय से मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन मांगों को अनदेखी कर रहा है। अब प्रांतीय संगठन के आह्वान पर एसोसिएशन ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
डीएम परिसर मेें धरना स्थल पर आयोजित सभा में संगठन के अध्यक्ष हरीश नरोला ने कहा कि संगठन पंचायती राज विभाग का ढांचा स्वीकृत करने, पंचायती राज विभाग और ग्राम विकास विभाग के पुनर्गठन करने, सहायक विकास अधिकारियों को वाहन भत्ता देने, जनपदों में प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद स्वीकृत करने ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी का फंक्शनल न करने तथा मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों को स्टापिंग पैटर्न का लाभ देने की मांग की। यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज करेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के जिला महामंत्री विपिन सेमवाल, मदन मोहन नगवाल, उद्धव प्रसाद देवली, कैलाश मिश्रा, कुलदीप सजवाण, मुकेश कुमार और सुषमा भंडारी आदि मौजूद थे।