{"_id":"59ad89d34f1c1b04278b5218","slug":"150454524810-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवराड़ा में छह माह तक प्रवास करेगी मां नंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवराड़ा में छह माह तक प्रवास करेगी मां नंदा
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। 16 अगस्त को घाट क्षेत्र के सिद्धपीठ कुरूड़ से शुरू होने वाली नंदा लोक जात यात्रा मंगलवार को देवराड़ा पहुंचेगी। इसके बाद देवी नंदा यहां छह माह तक प्रवास करेेंगी। मंगलवार सुबह पूजा के बाद देवी की डोली गर्भ गृह में प्रवेश करेगी। देवराड़ा को मां नंदा का ननिहाल माना जाता है।
मंदिर समिति के भुवन हटवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह मंदिर में देवी नंदा की विशेष पूजा होगी। इसके बाद देवी की डोली मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होगी। इस दौरान यहां भारी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इससे पूर्व सोमवार को देवी की यात्रा बैनोली गांव पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने देवी यात्रा का भव्य स्वागत किया। मंगलवार सुबह को देवी यात्रा देवराड़ा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन