{"_id":"59ad89cf4f1c1be1278b5273","slug":"150454524418-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ागांव, मेरग और सेलंग के ग्रामीणों ने पालिका में शामिल किये जाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ागांव, मेरग और सेलंग के ग्रामीणों ने पालिका में शामिल किये जाने का किया विरोध
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। बड़ागांव, मेरग और सेलंग के ग्रामीणों ने गांवों को नगर पालिका में शामिल करने का विरोध किया। ग्रामीणों ने तहसील परिसर में नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग। ग्रामीणों ने मांग पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने ग्रामीणों को 10 सितंबर को ग्रामीणों और नगर पालिका के बीच बैठक कर मामले का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सुखेदव सिंह, देवंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, अजीत पाल, राजेंद्र लाल, मनमोहन सिंह, कुशल सिंह और रमेश लाल आदि मौजूद थे।