फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नाबालिग किशोरी ने लगाया पिता पर चार साल से दुराचार करने का आरोप

नाबालिग किशोरी ने लगाया पिता पर चार साल से दुराचार करने का आरोप

Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी ने लगाया पिता पर चार साल से दुराचार करने का आरोप
श्रीनगर। कीर्तिनगर क्षेत्र में एक नाबालिग ने अपने ही पिता पर चार साल से दुराचार करने का आरोप लगाया है। नाबालिग किशोरी ने सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचकर महिला डाक्टर को रोते-रोते आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला डाक्टर ने नाबालिग को एसडीएम के सुपुर्द कर दिया है। एसडीएम ने नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एसडीएम ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग 10वीं की छात्रा बताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को लड़की क्षेत्र के एक अस्पताल में पहुंची। यहां पहले वह पुरुष डाक्टर के पास गई। जब काफी देर तक उसने डाक्टर को कुछ नहीं बताया तो पूछने पर उसने अपनी समस्या महिला डाक्टर को ही बताने की बात कही। इस पर डाक्टर उसे महिला डाक्टर के पास लेकर गया। लड़की ने महिला डाक्टर को बताया कि उसका पिता चार साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस पर महिला डाक्टर ने नाबालिग से उसकी मांग को बुलाकर लाने को कहा। तब उसने बताया कि उसके साथ दुराचार की बात परिवार के लोग ही नहीं बल्कि आसपड़ोस के लोग भी जानते हैं, लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है। उसने कहा कि वह आत्महत्या कर लेगी पर घर वापस नहीं जाएगी। नाबालिग की इस बात पर महिला डाक्टर उसे एसडीएम नुपुर वर्मा के पास ले गईं। एसडीएम नुपुर वर्मा ने बताया कि लड़की और उसकी मां के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। नाबालिग किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed