फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शराब की दुकान पर पहुंचे छात्रों को एसडीएम ने पढाया शिक्षा का पाठ

शराब की दुकान पर पहुंचे छात्रों को एसडीएम ने पढाया शिक्षा का पाठ

Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान पर पहुंचे छात्रों को एसडीएम ने पढाया शिक्षा का पाठ
श्रीनगर। कीर्तिनगर में शराब की दुकान पर हंगामा कर रहे हुड़दंगी छात्रों को एसडीएम ने शिक्षा का पाठ पढ़ाया। छात्र संघ चुनाव के बाद शराब की दुकान पर पहुंचे छात्र संचालक से मुफ्त शराब की मांग करते रहे। दुकानदार के मना करने पर छात्रों ने एसडीएम से नूपुर वर्मा से संचालक की शिकायत कर दी, लेकिन छात्रों को दांव उन्हीं पर उल्टा पड़ गया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम बिड़ला परिसर के छात्रों के एक गुट ने कीर्तिनगर शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। छात्रों ने दुकान संचालक से मुफ्त में शराब की मांग की। दुकान संचालक के मना करने पर छात्रों ने एसडीएम नूपुर वर्मा को फोन कर संचालक के खिलाफ ओवर रेट पर शराब बेचे जाने की शिकायत की। मौके पर पहुंची एसडीएम ने जब दुकान में बड़ी संख्या में छात्रों को देखा तो उन्होंने छात्रों को समझाना शुरू कर दिया। एसडीएम ने छात्रों को शराब की दुकानों से दूर रहने व पढ़ाई करने की नसीहत दी। छात्रों ने दांव उल्टा पड़ता देख वहां से खिसकने में ही भलाई समझी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed