फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गौहरीमाफी के ग्रामीण पार्क प्रशासन पर जमकर भड़के

गौहरीमाफी के ग्रामीण पार्क प्रशासन पर जमकर भड़के

Mon, 04 Sep 2017 01:27 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
गौहरीमाफी के ग्रामीण पार्क प्रशासन पर जमकर भड़के
फोटो :------------------
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावितों ने घेरा मोतीचूर रेंज कार्यालय
-- गौहरीमाफी में बाढ़ सुरक्षा कार्य रोके जाने पर भड़के ग्रामीण

अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला।
सौंग नदी से गांव की सीमा पर हो रहे भू- कटाव से सुरक्षा के लिए निर्माणाधीन अस्थायी सुरक्षात्मक कार्य रोके जाने के विरोध में पीड़ित ग्रामीणों ने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के मोतीचूर रेंज कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। उन्होंने शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू नहीं होने की स्थिति में पार्क प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। गौहरीमाफी जन विकास समिति के अध्यक्ष और पूर्व ग्रामप्रधान संजय पोखरियाल के नेतृत्व में एकत्रित ग्रामीणों ने पार्क प्रशासन पर लोगों के जानमाल से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की तटीय सीमा पर आपदा प्रबंधन के तहत सिंचाई विभाग बाढ़ खंड द्वारा बाढ़ सुरक्षा कार्य किया जा रहा था, जिसे नेशनल पार्क प्रशासन ने वन्य क्षेत्र में बिना अनुमति के कराए जाने का हवाला देकर बंद करवा दिया। इसके बाद से लगातार बरसात के चलते उफनाई सौंग नदी की बाढ़ का पानी गांव में घुसकर तबाही मचा रहा है। रेंज कार्यालय के घेराव के समय रेंज अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे, लिहाजा जानकारी मिलने पर उन्होंने ग्रामीणों से दूरभाष पर वार्ता की और जल्द गांव में पहुंचने का भरोसा दिलाया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। देर शाम गांव पहुंचे रेंज अधिकारी विकास रावत ने गौहरीमाफी में नदी तटीय इलाके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रदर्शनकारियों में पुष्कर बिष्ट, धनेश्वरी देवी, माया देवी, भवानी देवी, कमला देवी, चंद्रमा देवी, कुंवर सिंह, धर्म सिंह, मेहरबान सिंह, मनोहर लाल, देवराज नेगी, भूपेंद्र भंडारी, शूरवीर पंवार, देव सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed