{"_id":"59ac34964f1c1bec278b5022","slug":"150445788914-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव निर्वाचित छात्र संघ की पूरी टीम का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्वाचित छात्र संघ की पूरी टीम का किया स्वागत
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एसएमजेएन पीजी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के पैनल की जीत पर
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत किया गया। कांग्रेसजनों ने कहा कि एनएसयूआई की जीत साबित करती है कि कांग्रेस पर युवाओं का भरोसा बढ़ रहा है। उम्मीद जताई गई कि नवनिर्विाचित पदाधिकारी छात्र हित में कार्य करेंगे। अध्यक्ष गौरव वर्मा, उपाध्यक्ष शिल्पा, महासचिव सोनिया शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी स्वागत समारोह में शामिल हुई।
रविवार को जटवाड़ा पुल पर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक कपिल ने स्वागत समारोह का संचालन करते हुए छात्र-छात्राओं में नई ऊर्जा भरी। रवि बहादुर एवं मंडी समिति के उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को हल करने में बेहतर प्रयास करेंगे। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा एवं दिव्यांश शर्मा ने कहा कि नवनिर्वाचित छात्रसंघ सदैव छात्र हित एवं कालेज के कल्याण के प्रति समर्पित भावना से कार्य करें। सुमित त्यागी एवं वसीम सलमानी ने कहा कि चुनाव के दौरान जिन कांग्रेस नेताओं ने एनएसयूआई के खिलाफ काम किया, उन्हें उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। नव निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव वर्मा, उपाध्यक्ष शिल्पा ने कहा कि छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किए जाएंगे। समय-समय पर कालेज प्रबंधन को भी छात्र की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर सौहेल, मंयक सिंह, समीर, कादिर, तनवीर, शिवम, हिमांशु, भुवन, प्रिंस, अंकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन