{"_id":"59ac34924f1c1b5e738b4db5","slug":"15044578861-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एससी-एसटी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्गों का आरक्षण बचाओ संयुक्त मोर्चा ने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल पर हमला बोला। मोर्चा ने मांग की है कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया जाए। मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर मोर्चा के पदाधिकारी नगर कोतवाली प्रभारी से भी मिले।
रविवार को मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा कि पुलिस विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में देरी कर रही है। मोर्चा के संयोजक भानपाल सिंह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने हरिद्वार में 12 और 13 अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच पर संवैधानिक रूप से जाति आधारित मिलने वाले आरक्षण को समाप्त करने की बात कही थी। कहा कि जल्द ही शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया तो मोर्चा आंदोलन करेगा। मोर्चा के संरक्षक मेहर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले में लापरवाही कर रही है। कहा कि अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। रविवार को मोर्चा के सदस्यों ने कार्रवाई की मांग को लेकर नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी से भी मुलाकात की है। कोतवाल ने सात दिन में जांच पूरी कर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया है। प्रेस वार्ता में धर्मपाल ठेकेदार, रोशनलाल, जगपाल सिंह, सीपी सिंह, कुलदीप सिंह, चौधरी भंवर सिंह, केपी सिंह, सुरेंद्र सिंह सैनी, रविंद्र सिंह सैनी, मुकेश कोरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन