फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किटी प्रकरण को घर-घर लेकर पहुंची कांग्रेस

किटी प्रकरण को घर-घर लेकर पहुंची कांग्रेस

Sun, 03 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
किटी प्रकरण को घर-घर लेकर पहुंची कांग्रेस

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
किटी प्रकरण में कांग्रेस ने भापजा को घेरने की पूरी तैयार कर रही है। कांग्रेस ने घर- घर जाकर किटी प्रकरण में आरोपी बनी भाजपा की दो महिला नेताओं के बारे में बताना शुरू कर दिया है। कांग्रेस इस मामले में भाजपा ने बड़े नेताओं को जिम्मेदार बताकर जनसंपर्क अभियान चला रही है। किटी प्रकरण में भापजा की दो महिला नेताओं पर करोड़ों रुपये किटी कमेटी के नाम पर हड़पने का आरोप है। गुरप्रीत उर्फ निशी और शिवांगी त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा के बड़े नेताओं पर संरक्षण का आरोप लगाया। अब कांग्रेस घर- घर जाकर भाजपा के नेताओं के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी कर रही है।

रविवार को मुरली मनोहर, राजेंद्र चुटैला, नरेश चनयाना, राजकुमार गुप्ता, सचिन शर्मा ने नेतृत्व में कांग्रेसियों ने इंद्रा बस्ती, राजीव बस्ती, ब्रह्मपुरी, बिल्वकेश्वर में जन संपर्क अभियान चलाकर लोगों को किटी प्रकरण की जानकारी दी। आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के संरक्षण के बल पर हजारों और गरीब महिलाओं को धन की लूटमारी की गई है। कहा कि इस पूरे प्रकरण में भाजपा के बड़े नेता भी जिम्मेदार है। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि 9 सितंबर को देवपुरा चौक से जिलाधिकारी आवास तक प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें भाजपा नेताओं के किटी प्रकरण में आरोपियों से संबंध की जांच कराने की मांग की जाएगी। अभियान में विनोद शर्मा, कैलाश भट्ट, सुरेंद्र गिरी, श्याम सचदेवा, सोनू शर्मा, बलराम कड़क, सोम त्यागी, यशपाल मिश्रा सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed