{"_id":"59ac2eff4f1c1b07278b4fb3","slug":"15044564583-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैठाणा में कृषि विकास मेले को दिया जाएगा भव्य स्वरुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैठाणा में कृषि विकास मेले को दिया जाएगा भव्य स्वरुप
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। मैठाणा में अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण कृषि विकास मेला 24 से 28 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। मेला समिति ने रविवार को बैठक में मेले की रुपरेखा तैयार की। मेले में कृषि उपकरणों का स्टॉल लगाए जाएंगे तथा कृषि विशेषज्ञों की ओर से काश्तकारों को कृषि के बारे में जानकारी दी जाएगी। मेले में स्थानीय कलाकारों और पूर्व सैनिक भी सम्मानित किए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष चंडी प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मेले के सफल संचालन के लिए शीघ्र समितियों का गठन किया जाएगा।
इस मौके पर मेला संरक्षक राकेश लाल खनेड़ा, जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, कमल किशोर सती, दर्शन सिंह नेगी और वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
इस मौके पर मेला संरक्षक राकेश लाल खनेड़ा, जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, कमल किशोर सती, दर्शन सिंह नेगी और वीरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।