{"_id":"59a44e8a4f1c1bd6018b45b3","slug":"150394023713-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारियां शुरू
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा नगर मंडल की बैठक में निकाय चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही नगर में संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की अपील की गई। बैठक में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार के जनोपयोगी कार्यों का प्रचार घर-घर तक करना होगा। वरिष्ठ कार्यकर्ता टीका प्रसाद मैखुरी के धर्म, संस्कृति एवं पर्यटन प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक बनने पर कार्यकर्ताओं ने मैखुरी का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, सभासद चेतन मनोड़ी, संपूर्णानंद डिमरी और राजेश जोशी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर कर्णप्रयाग नगर और ब्लाक कांग्रेस की बैठक 31 अगस्त को होगी। कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट ने बताया कि बैठक में जिला प्रभारी प्रदीप बगवाड़ी मौजूद होंगे, जिसमें नगर और ब्लाक कमेटियों का गठन किया जाएगा।