फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एक सर।तंबर को विकास खंड ऑफिस कीर्तिनगर में तालाबंदी

एक सर।तंबर को विकास खंड ऑफिस कीर्तिनगर में तालाबंदी

Mon, 28 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
एक सर।तंबर को विकास खंड ऑफिस कीर्तिनगर में तालाबंदी
श्रीनगर। मानदेय बढ़ाने सहित तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित ग्राम प्रधान संगठन पुन: आंदोलन की राह पकड़ेगा। संगठन की कीर्तिनगर शाखा एक सितंबर को विकास खंड कार्यालय में तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधान संगठन कीर्तिनगर ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों का संज्ञान न लेने पर रोष जताया। इसमें प्रधानों ने कहा कि दो माह पूर्व प्रधानों ने राज्य वित्त के अंतर्गत आवंटित होने वाली धनराशि की कटौती आदेश निरस्त करने, उत्तराखंड पंचायती राज एक्ट 2016 को लागू करने और न्यूनतम पांच हजार रुपये मानदेय करने की मांग के लिए आंदोलन चलाया था। कहा कि सरकार की वादाखिलाफी की वजह से पुन: आंदोलन करना पड़ रहा है। एक सितंबर को विकास खंड में संपूर्ण तालाबंदी के साथ ही शाम पांच बजे तक धरना दिया जाएगा। ज्ञापन में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष वासुदेव भट्ट, अंजली देवी, अनिता देवी, सुंदर लाल, आषाड़ी देवी, यशोदा देवी, आशुतोष रावत और हरि सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed