{"_id":"59a44e734f1c1bd1018b45a6","slug":"15039402154-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल घाटी में डेढ़ माह से नहीं हुई रसोई गैस की आपूर्ति, तीन माह से केरोसीन की आपूर्ति भी नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल घाटी में डेढ़ माह से नहीं हुई रसोई गैस की आपूर्ति, तीन माह से केरोसीन की आपूर्ति भी नहीं हुई
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मंडल घाटी के 16 गांवों में डेढ़ माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे ग्रामीणों के सामने ईंधन का संकट गहराने लगा है। घाटी में तीन माह से केरोसीन की सप्लाई भी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने डीएम से क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडरों के आपूर्ति की मांग की। गोपीनाथ समग्र विकास समिति के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, हरीश सिंह, दिनेश बिष्ट और महेंद्र सिंह का कहना है कि मंडल घाटी के सगर, गंगोलगांव, देवलधार, गांधीनगर, पंवालीधार, सेंटुणा, नरौंधार, बैरागना, कोटेश्वर, बणद्वारा, खल्ला, मंडल, भदाकोटी, कुनकुली, सिरोली गांव में डेढ़ माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हुई है। घाटी के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में तीन माह से केरोसीन की सप्लाई भी नहीं हुई है। इधर, घिंघराण क्षेत्र के नैल-कुड़ाऊ क्षेत्र में भी दो माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ग्रामीण लकड़ियों के सहारे चूल्हा जलाकर खाना बना रहे हैं तो कहीं ग्रामीण हीटर के भरोसे हैं। वहीं इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक वाईएस रावत का कहना है कि मांग के सापेक्ष रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आईओसी (इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन) से सिलेंडर आपूर्ति की मांग की गई है। जल्द मंडल घाटी में रसोई गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कर ली जाएगी।