{"_id":"59a44e674f1c1bd2018b45a7","slug":"150394020310-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैखरी में अध्यक्ष के लिए सचिन और गौतम में मुकाबला होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैखरी में अध्यक्ष के लिए सचिन और गौतम में मुकाबला होगा
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) के छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशी सचिन कुमार और गौतम सिंह पंवार के बीच सीधी भिड़ंत हैं। जबकि उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन होने से प्रत्याशियों का निर्विरोध चुनाव तय है।
राजकीय महाविद्यालय नैखरी में छात्र संघ के पदों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। अध्यक्ष पद पर सचिन कुमार व गौतम सिंह पंवार और विवि प्रतिनिधि पद पर काजल व प्रदीप सिंह में मुकाबला होगा। जबकि उपाध्यक्ष पद पर निकिता, सचिव पद पर मुकेश लाल, सह सचिव पद पर आरती, कोषाध्यक्ष पद पर नम्रता और कार्यकारिणी सदस्य हेतु शीतल का निर्विरोध चुनाव तय है। चुनाव अधिकारी डा. एसएस बलूड़ी ने बताया कि कॉलेज में 30 अगस्त को चुनाव होना है।