{"_id":"59a4450c4f1c1b98018b4591","slug":"15039378082-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम परिसीमन पर आज हो सकता निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम परिसीमन पर आज हो सकता निर्णय
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम के परिसीमन के प्रस्ताव पर मंगलवार को शासन स्तर पर निर्णय लिया जा सकता है। शहरी विकास सचिव की अध्यक्षता में शहरी विकास निदेशालय में मंगलवार को होने वाली बैठक के एजेंडे में नगर निकायों के सीमा विस्तार (परिसीमन) का विषय भी शामिल है। इसमें नगर निगम हरिद्वार के सीमा विस्तार का प्रस्ताव भी है।
नगर निगम बोर्ड ने नगरपालिका शिवालिक नगर, जिला मुख्यालय रोशनाबाद, सिडकुल, सीतापुर, न्यू सुभाषनगर, जगजीतपुर व सराय आदि क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव शासन को भिजवा रखा है। शिवालिक नगर को नगर निगम में शामिल करने के प्रस्ताव का भाजपा के विधायक आदेश चौहान भी विरोध कर चुके हैं और कांग्रेस भी विरोध में खड़ी है। कांग्रेस ने जनभावनाओं के खिलाफ नगरपालिका शिवालिकनगर क्षेत्र को नगर निगम में शामिल करने को हाईकोर्ट में चुनौती देने की भी तैयारी कर रखी है। इस विरोध के बावजूद मेयर मनोज गर्ग ने एक नया प्रस्ताव तैयार कराया था, जिसमें केवल कनखल की न्यू विष्णु गार्डन सहित तीन कालोनियों को ही नगर निगम में शामिल कराना था, परंतु मेयर के इस प्रस्ताव को तत्कालीन जिलाधिकारी ने ही शासन को नहीं भेजा। ऐसे में पहले भेजा गया परिसीमन का प्रस्ताव ही शासन में विचाराधीन है। निदेशालय में होने वाली बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना व राष्ट्रीय आजीविका मिशन की प्रगति की समीक्षा भी की जानी है।