{"_id":"59a4450b4f1c1be3018b458a","slug":"150393780710-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...सामूहिक अवकाश पर जाते ही मानी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...सामूहिक अवकाश पर जाते ही मानी मांगे
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने मांगे नहीं माने जाने पर सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल की। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की समस्या सुनीं और तीन दिन में समस्याएं हल करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर वे फिर से हड़ताल करेंगे।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा ने बताया कि वह तीन दिन तक काला रिबन बांधकर धरने पर बैठे रहे, लेकिन प्रशासन पर कोई असर नहीं हुआ। अब वह कार्य बहिष्कार करने को मजबूर रहे। वहीं धरने के दौरान कार्यों की फजीहत होने पर जिला अस्पताल की अधीक्षक डा. आरती ढौंडियाल, मेला अस्पताल अधीक्षक डा. राजेश गुप्ता, महिला अस्पताल की अधीक्षक डा. भवानी पाल, जिला होम्योपैथिक अधिकारी ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। अधिकारियों ने मांगें मानते हुए तीन दिन में निस्तारण करने का आश्वासन दिया। जिस पर कर्मचारियों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर जिला प्रभारी शिवनारायण सिंह, सह प्रभारी मनोज चंद, राजेंद्र तेश्वर, कामेंद्र कमल, अनिल चौहान, गुमान सिंह, सुरेश, अवनीश, पंकज, अशोक, दुर्गा प्रसाद, पप्पू, मुकाशी रघुवंशी, सूरज बली, सुदेश, संतोष, मुन्नी देवी, शीषपाल, बद्री, सतीश, धारा सिंह सुधा, सुखपाल सैनी, संदीप शर्मा, मुकेश, रामरतन, दिनेश नौटियाल, राकेश भंवर, अरुण आदि शामिल हुए।
विज्ञापन