फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेयर ने साफ-सफाई को फिर बनाए सात सर्किल

मेयर ने साफ-सफाई को फिर बनाए सात सर्किल

Mon, 28 Aug 2017 09:59 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
मेयर ने साफ-सफाई को फिर बनाए सात सर्किल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मेयर मनोज गर्ग ने स्वच्छ भारत अभियान को परवान चढ़ाने के लिए धर्मनगरी को फिर से सात सर्किलों में विभाजित किया है।
नगर निगम के राजस्व अधिकारियों के साथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों को भी सफाई के काम में लगाने का निर्णय लिया गया है। औसतन प्रत्येक सर्किल में चार से पांच वार्डों को शामिल किया गया है। प्रत्येक सर्किल का एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कर एवं राजस्व अधीक्षक सुनीता सक्सेना, रमेश रावत, राहुल कैंथोला, प्रभारी अधिशासी अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता के साथ ही संविदा पर नियुक्त दो सेेवानिवृत्त कर्मियों को भी सर्किल का प्रभारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ ही लोक सेवा आयोग से चयनित पांच सेनेटरी इंस्पेक्टरों के ऊपर अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ ही सेवानिवृत्त संविदा कर्मियों को बैठाने का निर्णय लिया गया है। मेयर मनोज गर्ग ने श्रावण मास के कांवड़ मेला में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सात सफाई सर्किल की व्यवस्था लागू की थी। मेयर का मानना है कि इससे काफी हद तक सुधार हुआ था, इसलिए सात सर्किलों की व्यवस्था को फिर से कायम किया जा रहा है। मेयर ने एचआरडीए के सभागार में अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर पुन: सात सर्किल की व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है। लेकिन कर एवं राजस्व अधिकारियों को भी सफाई में नियुक्त करने राजस्व वसूली प्रभावित होगी। जिसकी स्थिति पहले से दयनीय है।


शोक व्यक्त किया
हरिद्वार। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यालय में हुई बैठक में सफाई हवलदार विजय कुमार व अनुचर विश्वास मेहता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। शोक व्यक्त करने वालों में सुरेंद्र तेश्वर, सुनील राजौर, इंद्र सिंह रावत, राधेश्याम छाछर, अशोक तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, सुनील टीटू, बलराम चुटैला, सलकेचंद, लक्ष्मीचंद, अशोक छाछर, प्रवीण, गोपाल, नानकचंद पेवल, जुगनु, नरेश बागले, कन्हैया, कुसुमपाल, बंटी, संजय बिरला, घनश्याम रावत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed