{"_id":"59a05ac34f1c1b5d0c8b476f","slug":"150368124711-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्सव ग्रुप के दो बाल कलाकारों का बॉलीवुड फिल्म में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्सव ग्रुप के दो बाल कलाकारों का बॉलीवुड फिल्म में चयन
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्सव ग्रुप के दो बाल कलाकारों का चयन बॉलीवुड फिल्म केदारनाथ के लिए हुआ है। दोनों बाल कलाकार अक्षत भट्ट और अंकित भट्ट का चयन ऑडिशन के आधार पर किया गया।
फिल्म का निर्माण एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन की ओर से किया जाएगा। उत्सव ग्रुप के निदेशक व अक्षत के पिता डा. राकेश भट्ट ने बताया कि बालाजी प्रोडक्शन व छावड़ा प्रोडक्शन की संयुक्त टीम ने 16 अगस्त को श्रीनगर में करीब 100 बच्चों का ऑडिशन लिया था, जिसमें से केवल अक्षत व अंकित का चयन किया गया। डा. भट्ट ने बताया कि दोनों बाल कलाकारों को शूटिंग की तारीख भी मिल गई है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक अभिषेक कपूर हैं। फिल्म की शूटिंग केदारनाथ, रामबाड़ा, गौरीकुंड, ऊखीमठ, आदि स्थानों पर होगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर व अक्टूबर माह में होगी। ग्रुप के बाल कलाकारों का बॉलीवुड के लिए चयनित होने पर ग्रुप के अन्य सदस्यों ने खुशी जताई है। ब्यूरो