फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीआईसी खंडाह के 75 छात्रों को किया सम्मानित

जीआईसी खंडाह के 75 छात्रों को किया सम्मानित

Tue, 22 Aug 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी खंडाह के 75 छात्रों को किया सम्मानित
श्रीनगर। निजी बीएड कॉलेज के संस्थापकों ने जीआईसी खंडाह के 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को जीआईसी खंडाह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदीप तिवारी और विजय रावल ने विद्यालय के होनहार छात्रों को लेखन सामग्री वितरित की। अध्यापक संतोष पोखरियाल ने कहा कि निर्धनता छात्रों के अध्ययन व उनके विकास के मार्ग में बाधक न बने इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को अपनी आय के अनुरूप जरूरतमंद निर्धन छात्रों की सहायता करनी चाहिए। प्रधानाचार्य भानु प्रसाद बडोनी ने इस कार्यक्रम को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस मौके पर यशपाल सिंह रावत, बीएस रावत, वीएम नैथानी, वीपी गौड़, कुंज विहारी सकलानी, जसपाल बिष्ट, टीएस राणा, विजय चौहान, सुमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed