{"_id":"599c65654f1c1b5c6a8b45a6","slug":"150342182115-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण में देरी पर चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी के स्थायी परिसर निर्माण में देरी पर चिंता
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर के निर्माण में हो रही देरी पर भक्तियाना बचाओ संघर्ष समिति ने चिंता जताई है। समिति का कहना है कि एनआईटी के छात्रों की स्थायी परिसर और फैकल्टी की मांग जायज है, लेकिन स्थायी परिसर का निर्माण मैदान में कराने की मांग करना गलत है।
समिति की यहां आयोजित बैठक में कहा गया कि छात्रों का भेदभावपूर्ण रवैया शोभा नहीं देता, क्योंकि जो छात्र पहाड़ और मुसीबत में अध्ययन नहीं कर सकते, वे कल देश की सेवा कैसे करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि छात्र-छात्राओं ने आंदोलन का रुख क्यों अपनाया? उन्होंने शीघ्र स्थायी परिसर के निर्माण की मांग की। इस मौके पर समिति के संयोजक कमलेश नैथानी, कमल सिंह, सत्य प्रसाद, पूनम, वंदना, चंद्रमोहन, दलीप सिंह और गिरधरी लाल आदि मौजूद थे।