{"_id":"599c647a4f1c1b5c6a8b4593","slug":"15034215862017-42-35-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए स्वच्छता और विज्ञान संबंधी प्रोजेक्ट 17-42-35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए स्वच्छता और विज्ञान संबंधी प्रोजेक्ट 17-42-35
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। श्री रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर में विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत-विज्ञान और प्रौद्योगिकी संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इसमें सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर की खुशी रावत ने प्रथम और जीआईसी नंदप्रयाग के सोनू कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खंड शिक्षा अधिकारी डीएल टम्टा ने बाल वैज्ञानिकों को स्वच्छ भारत अभियान में अपनी-अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस मौके पर प्रधानाचार्य डीपी उनियाल, विज्ञान समन्वयक भरत सिंह बिष्ट, यशपाल सिंह चौहान, सतीश चंद्र चमोली, ताजबर सिंह, ओम प्रकाश पुरोहित, योगेंद्र सिंह, राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, आत्म प्रकाश डिमरी, बलवंत सिंह, गीता डिमरी, ज्योति किरण आदि मौजूद थे। संचालन राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक महामंत्री खिलाप सिंह गड़िया ने किया।
विज्ञापन