{"_id":"599c64784f1c1b23678b45a1","slug":"15034215841-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। राजकीय आदर्श इंटर कालेज पैंतोली में शिक्षकाें की कमी से गुस्साए छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों के साथ विद्यालय गेट पर ताला जड़ा और छह घंटे धरना दिया। अभिभावकों ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर 24 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी विद्यालय में शिक्षक नहीं भेजे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सुबह सात बजे छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से प्रवक्ता पद पर हिंदी, जीवविज्ञान, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, राजनीति विज्ञान सहित एलटी में हिंदी, विज्ञान और कला के शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। दोपहर एक बजे तक विद्यालय में पढ़ने वाले 215 छात्र-छात्राओं के साथ डुंग्री, पैंतोली, सीरी, रैगांव, सिरकोटी, सराऊ, पाट्यूं, आल्यूं, जाख, जुनेर आदि गांवों के ग्रामीणों ने धरना दिया। धरना देने वालों में महेंद्र प्रसाद सती, मुन्नी देवी, राजेश्वरी देवी, विमला देवी, आशा देवी, सावित्री देवी, वीपी सती, दीपक प्रसाद, मोहित, भरत सिंह, चंद्रमणि सती आदि शामिल थे। दूसरी ओर सीईओ एलएम चमोला ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।