{"_id":"599c60be4f1c1b57518b45da","slug":"15034206294-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय रैडक्रास शिविर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय रैडक्रास शिविर का शुभारंभ
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा की ओर से भूपतवाला स्थित नंगली बेला आश्रम हरिद्वार में राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डा. आईएस पाल और नरेश चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में सेवा भाव के बारे में बताया जा रहा है।
भूपतवाला में शुरू हुई राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में अंबाला, भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, फरीदाबाद, हिसार, गुडगांव, जींद, झज्जर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, नारनौल, मेवात, पंचकूला, पलवल, पानीपत, रेवाडी, रोहतक, सोनीपत, सिरसा समेत कई अन्य शहरों से जूनियर्स काउंसलर्स पहुंचे। शिविर में भारतीय रेडक्रास सोसायटी के महासचिव डा. आईएस पाल ने कहा कि रेडक्रास का मतलब सेवा है, भूखे को भोजन खिलाना सेवा है, प्यासे को पानी पिलाना सेवा है। उन्होंने मांग की है कि उत्तराखंड राज्य रेडक्रास शाखा में भी हरियाणा राज्य की तरह स्कूलों व कालेजों के छात्रों की आपदा प्रबंधन टीमों का गठन किया जाए। उपाध्यक्ष नरेश चौधरी ने इस प्रकार के कार्यक्रम में प्रतिभागियों से स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर जनजन को जागरूक करते हुए इस मुहिम को आगे बढ़ाना है। बताया कि शिविर 27 अगस्त तक चलेगा। इस मौके पर डा. एमपी सिंह, रामाशीष मंडल, प्रो. एसपी गुप्ता, नरेंद्र जिंदल, सुधीर कुमार दीवान, दीपिका ने रेडक्रास संस्थापक सर जॉन हैनरी डयूनानट् की प्रतिभा पर पुष्प अर्पित किए।