{"_id":"599c60a44f1c1b57518b45d7","slug":"150342060413-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीवों पर खतरे की आहट से राजाजी पार्क में हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीवों पर खतरे की आहट से राजाजी पार्क में हाई अलर्ट
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
वन्य जीवों पर एक बार फिर से तस्करों का खतरा मंडराने लगा है। खतरे की आहट सुन राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। कर्मचारियों को अलर्ट रहने के साथ ही 24 घंटे गश्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क वन्य जीव तस्करी का बड़ा केंद्र माना जाता रहा है। यह वो पार्क है, जहां पर किसी भी सामान्य व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है। खास बात यह है कि इन दिनों टाइगर रिजर्व पार्क के गेटों पर ताले लगे हुए हैं। इससे तस्करों को किसी अन्य व्यक्ति के आने का डर भी नहीं रहता है। कर्मचारियों से सांठगांठ कर तस्कर आसानी से काम को अंजाम भी दे देते हैं। हरिद्वार में एक बार फिर इलियाज डांगी, संसार चंद और भीमा गिरोह सक्रिय हो गया है। बीते दिनों ज्वालापुर में पकड़ा गया गिरोह संसार चंद गैंग से संपर्क रखते थे। इसका खुलासा ज्वालापुर पुलिस और टाइगर रिजर्व पार्क को पूछताछ में पता चला है। पार्क बंद होने के बाद से ही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के क्षेत्रों में संसार चंद और भीमा गैंग की सक्रियता बढ़ गई है। इसको देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के कर्मचारियों को अलर्ट रहने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बीते कई सालों में हरिद्वार वन विभाग और टाइगर रिजर्व में लगातार वन तस्करी बढ़ती जा रही है। वन विभाग का नेटवर्क भी अपराधियों का तंत्र नहीं तोड़ पा रहा है।
बढ़ती तस्करी को देखते हुए पार्क में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। 24 घंटे की गश्त बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए गए हैं।
- सनातन सोनकर, डायरेक्टर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क