{"_id":"599b15014f1c1b88608b476b","slug":"150333570311-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..प्रतिभाओं में सफलता के रंग भरेगी सुप्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..प्रतिभाओं में सफलता के रंग भरेगी सुप्रयास
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सुप्रयास कल्याण समिति ने वर्ष 2017-18 के लिए प्रतिभावान 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया है। इन छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का खर्च संस्था उठाएगी। संस्था ने वर्ष 2016-17 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर यज्ञा ठाकुर, सत्यभामा पांडे, रिद्धि, वंश गंभीर, आशी रानी को सम्मानित किया। संस्था इन निर्धन बच्चों को निशुल्क पढ़ाकर उनकी प्रतिभा को संवारने और उनमें सफलता के रंग भरने का प्रयास करेगी।
रविवार शाम चेतन ज्योति संस्कृत महाविद्यालय के सभागार में सुप्रयास संस्था की ओर से वार्षिक शैक्षिक वित्त सहयोग कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यलाशा में 50 छात्रा-छात्राओं का चयन किया गया। राज्य आंदोलनकारी त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा कि सुप्रयास संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य कर रही है वह धरातल पर दिखाई दे रहे है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के बाल किशन शास्त्री ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि उनको इस सुविधाओं का अपने उज्जवल भविष्य निर्माण तथा राष्ट्र योगदान के लिए अपनी पूर्ण क्षमता से परिश्रम कराना चाहिए। चेतन ज्योति आश्रम के महंत शिवम किशोर ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। सभा की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी और संचालन महामंत्री डा. सत्यनारायण शर्मा ने किया। इस मौके पर कौशल किशोर मित्तल, महेंद्र गुप्ता, समरपाल चौहान, नवल किशोर गुप्ता, चंद्रशेखर कौशिक, अरविंद शर्मा, अतुश विश्रोई, सूर्यकांत भट्ट, रमेश रतूड़ी, दीपक शर्मा, समीर चावला, सुनील आनंद आदि उपस्थित है। महामंत्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि याज्ञा ठाकुर, मुस्कान ठाकुर, शिवानी शर्मा, पूजा चंदेल, विमानदास, नीरज गुप्ता, मोनिका शर्मा, शिवाली ठाकुर, खुशी कश्यप, शंकर जोशी, वंश गंभीर, नेहा गुप्ता, संजना सैनी, नीलम, मीनाक्षी शर्मा समेत 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।