{"_id":"599b14fe4f1c1b7d798b48ae","slug":"150333570120-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड पुलिस मोबाइल एप के लिए प्रशिक्षित हुए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड पुलिस मोबाइल एप के लिए प्रशिक्षित हुए पुलिसकर्मी
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तराखंड पुलिस प्रशासन जल्द ही राज्य के सभी थाना/ कोतवाली को उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप से जोड़ने जा रहा है। अभी तक केवल जिला पुलिस मुख्यालयों में ही उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप का केंद्र स्थापित है। पुलिस कर्मियों को एप प्रयोग में पारंगत बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया है।
सोमवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हाल में पौड़ी, चमोली व रुद्रप्रयाग के करीब 40 पुलिस कर्मियों को उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप के अपडेट का प्रशिक्षण दिया गया। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि मोबाइल एप से किराएदार, नौकर का सत्यापन के साथ ही मोबाइल खोने, दुर्घटना आदि की सूचना पुलिस को दी जा सकती है। मोबाइल से सूचना देहरादून स्थित डीआईजी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में पहुंचती है। जहां से सूचना को संबधित जिले को भेज दिया जाता है। जिले से सूचना संबंधित थाना/कोतवाली को भेज दी जाती है। लेकिन अब सभी कोतवाली/थाना को मोबाइल एप से जोड़े जाने की योजना है। सभी थानों में केंद्र स्थापित किया जाएगा। डीआईजी कार्यालय से आए विशेषज्ञ हरेंद्र रावत, अनिल पंवार व पंकज सेमवाल ने पुलिस कर्मियों को मोबाइल एप के लिए प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन