फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लामबगड़ में दिनभर अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे, 123 तीर्थयात्री पैदल ही पहुंचे बदरीनाथ

लामबगड़ में दिनभर अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे, 123 तीर्थयात्री पैदल ही पहुंचे बदरीनाथ

Mon, 21 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
लामबगड़ में दिनभर अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे, 123 तीर्थयात्री पैदल ही पहुंचे बदरीनाथ

विज्ञापन
जोशीमठ। रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ हाईवे पागल नाला, गोविंदघाट और लामबगड़ में बंद हो गया। सोमवार दोपहर तक अन्य जगहों पर तो हाईवे खुल गया, लेकिन लामबगड़ में देर शाम तक हाईवे नहीं खुल पाया। यहां पहाड़ी से पत्थर छिटक रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने 250 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रोक लिया है। लामबगड़ में हाईवे न खुलने से 123 तीर्थयात्री करीब तीन किलोमीटर पैदल चले और फिर वाहन से बदरीनाथ धाम पहुंचे। वहीं पागलनाला और गोविंदघाट में वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी है।
सोमवार को जोशीमठ क्षेत्र में हुई बारिश से हाईवे कई जगहों पर बाधित हो गया। गोविंदघाट में सुबह दस बजे और पागल नाले में सुबह साढ़े ग्यारह बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। लामबगड़ में भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आने से देर शाम तक भी वाहनों की आवाजाही सुचारु नहीं हो पाई थी। लामबगड़ क्षेत्र में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। गोविंदघाट थाना प्रभारी प्रदीप राठौर का कहना है कि लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बाधित होने और गोविंदघाट में पहाड़ी से छिटक रहे पत्थरों को देखते हुए 250 तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और अन्य स्थानों पर रोका गया है। हाईवे सुचारु होने पर तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


बाल-बाल बचे बैंक मैनेजर
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर गोविंदघाट के पास चट्टान से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक वाहन बाल-बाल बच गया। वाहन में बदरीनाथ में एसबीआई की शाखा के मैनेजर मदन लाल खनेड़ा व एक अन्य कर्मचारी थे। उनका वाहन भूस्खलन क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी चट्टान से पत्थर छिटकने शुरू हो गए। इस पर चालक ने किसी तरह वाहन को सुरक्षित दूसरे छोर पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed