{"_id":"599b130a4f1c1bc5648b4683","slug":"15033352011-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीखे मोड़ों पर लगाएं बड़े उतल लेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीखे मोड़ों पर लगाएं बड़े उतल लेंस
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। नगर में यातायात व्यवस्था सुधार के लिए पुलिस, बीआरओ, लोनिवि और राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में नगर की अंतर्गत यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के तीन तीखे मोड़ों पर बड़े उत्तल लेंस लगवाने का निर्णय लिया गया।
पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य बाजार में दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए रामलीला मैदान मीट मार्केट, काली कमली धर्मशाला परिसर और ग्रेफ चौराहे के निकट स्थान निर्धारित किए गए। खेल मैदान और मीट मार्केट से लेकर पलासारी आम तक खड़े रहने वाले बड़े व्यवसायिक वाहनों, ट्रक, टॉला, बस आदि को डाटपुल के समीप पार्किंग में खड़ा करने का निर्णय लिया। आवारा पशु आदि का पंजीकरण और टैगिंग का कार्य पालिका और पशुपालन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से करने तथा पशुओं को आवारा छोड़ने वाले पशु मालिका के विरुद्ध कार्रवाई करने आदि का निर्णय भी लिया गया। बैठक में पुलिस चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल, बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी के. चक्रवर्ती, राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश ओलिया, व्यापार संघ अध्यक्ष ताजवर भंडारी, विजय प्रसाद डिमरी, वार्ड सभासद, लोनिवि और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।