{"_id":"5998785e4f1c1b76678b4778","slug":"150316452920-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे ही नहीं संपर्क मार्गों का भी बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे ही नहीं संपर्क मार्गों का भी बुरा हाल
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
तीर्थनगरी में पर्व नहाने आने वाले तीर्थयात्री हरिद्वार की एक और तस्वीर अपने जेहन में लेकर जा रहे हैं। यह तस्वीर है गड्ढायुक्त हरिद्वार की। हाईवे पर हो रहे गड्ढों से हर रोज हादसे हो रहें हैं। जिले में संपर्क मार्गों का बुरा भी हाल है। सड़कों की हालत ऐसी है कि उन पर चलना भी मुश्किल हो गया है।
हरिद्वार, पथरी, बहादराबाद धनोोरी आदि क्षेत्रों में टूटी सड़कों से परेशान लोगों में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा है। हर रोज हादसों का कारण बन रही टूटी सड़कें लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। प्रशासन की ओर से सड़कों की स्थिति ठीक करने के केवल दावे ही किए जा रहे हैं, जो हकीकत में कहीं दिखाई नहीं दे रहे है। हरिद्वार से लेकर देहात तक ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, जो लोगों का दर्द लगातार बढ़ा रही है।
पथरी क्षेत्र में सड़कों का बुरा हाल
पथरी। क्षेत्र में करीब बीस स्थानों पर सड़कें टूटी-फूटी हैं। सड़कों में गड्ढों में गिरकर दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। इसके अलावा पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। टिहरी डोब नगर से आदर्श टिहरी नगर, नसीरपुरकलां से दुर्गागढ, मुस्तफाबाद से वन गुर्जर बस्ती, ऐथल से सुभाषगढ, अंबूवाला से पथरी रेलवे स्टेशन, सुखरासा से अंबूवाला, फेरूपुर से चांदपुर, फेरूपुर से कटारपुर, बहादरपुर जट से कटारपुर, बिशनपुर कुंडी से कटारपुर, रानीमाजरा से चांदपुर, बादशाहपुर से हरसीवाला, बादशाहपुर से नसीरपुरकलां, धारीवाला से टिकौला, शेरपुर से भुवापुर चमरावल, अलावलपुर से कासमपुर, बोडाहेडी से कासमपुर, बोडाहेडी से सहदेवपुर, सहदेवपुर से दिनारपुर, सुभाषगढ से दिनारपुर आदि स्थानों पर सड़कें टूटी.फूटी पड़ी है और उनमें गड्ढों के चलते दुर्घटना हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण मंजू देवी, सविता देवी, चंद्रशेखर सैनी, मीना कुमारी आदि का कहना है कि टूटी-फूटी सड़कों में जलभराव से गड्ढे दिखाई नहीं देते है। जिससे दोपहिया वाहन सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे है
डीएम के आदेश में साबित हो रहे बौने
धनौरी। देहात क्षेत्र मे टूटी सड़कों की मरम्मत को लेकर लोनिवि हरिद्वार के सामने जिलाधिकारी के आदेश भी बौने साबित आ रहे हैं। धनौरी - तेलीवाला मार्ग बेहद बदहाल है। सड़क को मरम्मत को लेकर इस मार्ग पर स्थित एक विद्यालय प्रबंधन ने जिलाधिकारी से वार्ता कर सड़क मरम्मत की गुहार लगाई थी। समस्या को देखते हुए डभ्एम दीपक रावत ने एक पखवाड़ा पहले लोनिवि को आपदा मद से सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए थ। अब दो सप्ताह बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई काम नहीं हुआ है। धनौरी- तेलीवाला मार्ग रोशनाबाद मुख्यालय होता हुआ हरिद्वार तक निकलता है।
जिलाधिकारी दीपक रावत का कहना है कि पूरे जिले से क्षतिग्रस्त सड़कों का ब्यौरा मांगा गया है। लोक निर्माण विभग समेत कई विभागों के अधिकारियों को इस बारे में कार्रवाई कर सड़कों को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं।