{"_id":"5998776f4f1c1b0b698b46b2","slug":"15031642919-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तिका पंत बनीं छात्रा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तिका पंत बनीं छात्रा अध्यक्ष
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महिला विद्यालय डिग्री कालेज में छात्रा संघ चुनाव मेें कीर्तिका पंत निर्विरोध अध्यक्ष बनीं, जबकि सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए मतदान हुआ। जिसमें नीलम ठाकुर सचिव तो विवि प्रतिनिधि सुप्रिया चुनी गई। अध्यक्ष ने छात्राओं के हितों के मुद्दे उठाकर उन्हें पूरा कराने की बात कही।
महिला महाविद्यालय डिग्री कालेज में छात्रा संघ कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चार दिन पहले हुए नामांकन में कोषाध्यक्ष उप सचिव पर एक-एक नामांकन हुए, लेकिन नाम वापसी में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर एक-एक प्रत्याशियों ने अपने नाम वापिस ले लिए। जिससे अध्यक्ष समेत चार पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए, लेकिन सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दो-दो नामांकन होने पर चुनाव हुआ। जिसके लिए शनिवार को मतदान हुआ। शांतिपूर्वक मतदान के बाद दोपहर एक बजे मतगणना हुई। जिसमें सचिव पद पर नीलम ठाकुर ने 100 मत प्राप्त करते हुए सोनिया को 38 मतों से हराया। जबकि 28 मत निरस्त हो गए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में सुप्रिया को 244 मत मिलेऔर उनके प्रतिद्वंद्वी को मात्र 97 मतों से संतोष करना पड़ा। इसके बाद अन्य कार्यकारिणी की घोषणा हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर कीर्तिका पंत, उपाध्यक्ष प्रज्ञा द्विवेदी, सचिव नीलम ठाकुर, सहसचिव शिवानी, कोषाध्यक्ष अलिसा पटवाल, विवि प्रतिनिधि सुप्रिया झा, कार्यकारिणी में नाहिद, खुशबू, रजिया, अदीति आनंद, पारूल शर्मा, वैशाली निर्वाचित हुई। विजयी कार्यकारिणी को महाविद्यालय की सचिव डा. वीणा शास्त्री ने शपथ ग्रहण करायी।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारी डा. राखी सिंह एवं निभा राठी के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में डा. गीता जोशी, यास्मीन अमीर, डा. शशी वर्मा, प्रीति आत्रेय, प्रेरणा पांडेय, सुमन चावला, अनुराधा शर्मा, कल्पना, दीपिका भट्ट, मोतिया शर्मा, दलसिंह, अंकित, शुभम, बिजेंद्र, विनीत, श्रीकांत, सीमा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
छात्रा हितों के मुद्दे उठेंगे
नवनिर्वाचित छात्रा संघ अध्यक्ष कीर्तिका पंत ने कहा कि छात्रा हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा। कालेज में नए विषयों के साथ अन्य सुविधाओं के लिए प्रबंधन के सामने रखा जाएगा, न माने जाने पर आंदोलन चलाएंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को विवि प्रशासन तक जाएंगे।