{"_id":"5995c5694f1c1bc1098b47df","slug":"15029876437-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ विधायक ने ग्रामीण सड़कों की खस्ता हालत नाराजगी जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ विधायक ने ग्रामीण सड़कों की खस्ता हालत नाराजगी जताई
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने पीएमजीएसवाई, लोनिवि, एडीबी, एनएच और वर्ल्ड बैंक के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्मित मार्गों की खस्ताहालत पर नाराजगी जताई। कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी पोखरी, जोशीमठ, दशोली और घाट क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली दर्जनों सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सड़कों को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही 250 की आबादी वाले गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।
लोनिवि के निरीक्षण भवन में बदरीनाथ विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया के चलते लंबित सड़कों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर निर्माण कार्य शुरू करने, निकासी नालियों के रख-रखाव करने तथा ग्रामीण सड़कों को गड्डा मुक्त करने के भी निर्देश दिए। विधायक ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को दिसंबर माह तक पोखरी-नैल मोटर मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह नेगी और विनोद कनवासी डीडीओ आनंद सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।