{"_id":"5994a8704f1c1b06488b4568","slug":"15029146881025-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कॉलेज में 25 को होंगे छात्रसंघ चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कॉलेज में 25 को होंगे छात्रसंघ चुनाव
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज में 25 को होंगे छात्रसंघ चुनाव
-- सीईओ ने जारी की अधिसूचना, 18 से नामांकन प्रपत्रों की बिक्री शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
पीजी ऑटोनामस कॉलेज प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव-2017 की अधिसूचना जारी कर दी है। कॉलेज में 25 अगस्त को मतदान और इसी दिन चुनाव परिणामों की घोषणा भी होगी। 18 अगस्त शुक्रवार से नामांकन प्रपत्रों की बिक्री के साथ चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। बुधवार को कॉलेज के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एमपी नगवाल ने बताया कि शुक्रवार से छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ शुरू होगी। शनिवार और सोमवार को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसी दिन प्रपत्रों की जांच होगी। मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, यूआर के छह पदों और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 25 अगस्त को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। इसी दिन दो बजे से मतगणना और फिर परिणामों की घोषणा के बाद निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।