फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खैरीखुर्द में हाथियों ने मचाया तांडव

खैरीखुर्द में हाथियों ने मचाया तांडव

Thu, 17 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खैरीखुर्द में हाथियों ने मचाया तांडव
हाथियों की आमद से सहमे खैरीखुर्द के ग्रामीण
विज्ञापन

-- तीन दिनों में किसानों की फसल की चौपट, वन क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
लगातार तीन दिनों से जंगली हाथियों की आमद से खैरीखुर्द (पांडे प्लॉट) के लोग सहमे हुए हैं। लेकिन विभाग हाथियों की रोकथाम नहीं कर पा रहा है। हाथियों ने बीते मंगलवार की रात क्षेत्र में घुसकर जमकर तांडव मचाया। इस दौरान उन्होंने कई किसानों की फसल रौंद डाली। किसानों का कहना है कि वन विभाग हाथियों को जंगल में रोकने में नाकाम हो रहा है, जिससे किसानों के लिए खेती करना मुश्किल हो गया है। उधर, हाथियों के तांडव से परेशान किसानों ने ऋषिकेश रेंज कार्यालय पहुंचकर वन क्षेत्राधिकारी को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि हाथियों से सुरक्षा को लेकर विभाग कोई कारगर उपाय नहीं कर पा रहा है। लिहाजा हाथी आए दिन आबादी में घुस रहे हैं। जिससे लोगों की जानमाल का खतरा पैदा हो गया है। इतना ही नहीं हाथी हर रोज रिहायशी इलाकों में घुसकर किसानों की फसलें चौपट कर रहे हैं। खैरीखुर्द के पांडे प्लॉट में लगातार आ रहे हाथियों के कारण किसानों के सामने खेती का संकट पैदा हो गया है। बताया कि उन्हें रात भर जागकर अपनी फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। विभाग उनकी रोकथाम को कोई ठोस उपाय नहीं कर रहा है। खैरीखुर्द में हाथी अब तक हर्षपति सेमवाल, बिरखोदर जोशी, बृजमोहन सेमवाल, गौतम सिंह नेगी, घनश्याम रतूड़ी आदि की धान की फसलें चौपट कर चुके हैं। किसानों ने वन क्षेत्राधिकारी से समस्या के स्थायी समाधान व रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


समाजसेवी कुसुम जोशी को पितृशोक
श्यामपुर। सामाजिक संस्था मैती की अध्यक्ष कुसुम जोशी के पिता बद्रीप्रसाद थपलियाल (71) का ब्रेन हेमरेज होने से देहांत हो गया। वह काफी समय से बीमार चल थे और सीएमआई अस्पताल देहरादून में भर्ती थे। बीते दिवस उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। श्यामपुर में उनके निधन पर मैती संस्था की ओर से शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। बताया गया कि रुद्रप्रयाग के ग्राम हिऊना, पट्टी सिलगढ़ के रहने वाले बद्री प्रसाद थपलियाल फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त थे। बुधवार को सुबह मुनिकीरेती स्थित कुंभ मेला मैदान के समीप शमशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में संपत्ति देवी, शीतल भट्ट, शुभम जोशी, रणजीत रावत, बैंजती नेगी, आशा सकलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed