{"_id":"5994a86b4f1c1bd9278b4737","slug":"150291468311-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित यूनिफार्म में आ पर आधा दर्जन छात्राएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित यूनिफार्म में आ पर आधा दर्जन छात्राएं सम्मानित
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिफार्म में आने वाली छह छात्राएं सम्मानित
-- शहीद दुर्गा मल्ल कालेज में ड्रेस कोड लागू होने के बाद ड्रेस में आ रही थी छात्राएं
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कालेज डोईवाला में नियमित यूनिफार्म में कालेज आने वाली छह छात्राओं को कालेज प्रशासन ने सम्मानित किया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को नियमित यूनिफार्म में आने पर जोर दिया। डोईवाला महाविद्यालय में सभी छात्र छात्राओं को नियमित यूनिफार्म में आने के ठोस प्रयास शुरू हो गए है। कालेज के चीफ प्रोक्टर डा. केएल तलवाड़ की पहल पर महाविद्यालय की ओर से पहले चरण में छह छात्राओं को चिह्नित कर सम्मानित किया गया, जोकि नियमित रूप से कालेज यूनिफार्म में आ रही हैं।
कालेज प्राचार्य डा. एमसी नैनवाल ने छह छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में परंपराओं और संस्कार को बनाए रखने के लिए छात्र-छात्राओं को मर्यादित आचरण करना चाहिए। नियमित यूनिफार्म में आकर छात्र समुदाय अध्ययन अध्यापन को मजबूती प्रदान करते हैं। ड्रेस कोड से निर्धन और धनी के मध्य का अंतर स्वत: कम हो जाता है। चीफ प्रोक्टर डा. केएल तलवाड ने बताया कि पहले चरण में चयनित छात्र चारु लता, सोनाली काला, प्रियंका सजवाण, ऐश्वर्य, सोनम कुकरेती और स्वाति को सम्मानित किया गया है। इसी श्रृंखला में छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में डा. केएन बरमोला, डा एसपी सती आदि मौजूद रहे।