{"_id":"599482f84f1c1bd1018b458e","slug":"1502905096952-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के तीन मरीजों के साथ 52 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के तीन मरीजों के साथ 52 मरीज
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
डेंगू के तीन नए मरीजों के मामले सामने आए हैं। यह मरीज लक्सर, बहादरपुर जट्ट और रोशनाबाद से आए है। इन मरीजों के साथ अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 52 पहुंच गई है। अब तक आए मरीजों के मामले उनके घरों में पल रहे लार्वा से पीड़ित हुए हैं। अभियान चलाने के लिए जिला मलेरिया विभाग की टीम बृहस्पतिवार को भूपतवाला पहुंचेगी।
डेंगू के मरीजों के लगातार नए-नए मामले आ रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों के मामले सामने आए हैं। ये मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इससे जिला स्वास्थ्य महकमे की परेशानी बढ़ गई है। जिला मलेरिया विभाग की मानें तो अब तक जितने भी डेंगू के मरीजों के मामले आ रहे वह सभी जमा पानी में पैदा हुए डेंगू के लार्वा से हो रहा है। मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मरीजों के मामले आने पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लगातार लार्वा मिल रहा है। रोशनाबाद में कई बार अभियान चलाने पर मिले लार्वा की पहचान लोगों को कराई, लेकिन इसके बावजूद लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। रोशनाबाद में पानी की किल्लत होने पर लोग वहां ड्रम में पानी भरकर रखते हैं। चेतावनी पर भी लोग ड्रम खाली नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आगनबांडी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण देकर मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
मलेरिया से कस्साबान निवासी व्यक्ति की मौत
हरिद्वार। मलेरिया से पीड़ित मरीज की मौत का मामला सामने आया है। जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती मरीज कस्साबान निवासी नसीम (60) की 15 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई। भाजपा नेता मनव्वर कुरैशी ने बताया कि कस्साबान निवासी नसीम को पिछले सप्ताह बुखार हुआ था। जिनका हरिद्वार के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया, लेकिन उनकी प्लेटलेट्स 36 हजार पहुंचने पर उन्हें जौलीग्रांट में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुरूआत में उनकी तबियत में सुधार हुआ और प्लेटलेट्स 75 हजार तक हो गई, लेकिन फिर से हालत बिगड़ गई और कवर नहीं हो सकी। 15 अगस्त की शाम को उनका इंतकाल हो गया। वहां पर डाक्टरों ने उन्हें मलेरिया बताया। जिला मलेरिया अधिकारी गुर नाम सिंह ने बताया कि मलेरिया से हुई किसी मरीज की मौत की सूचना उन्हें नहीं है।
विज्ञापन