फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पतंजलि में फहराया गया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

पतंजलि में फहराया गया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

Wed, 16 Aug 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पतंजलि में फहराया गया 100 फुट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्वतंत्रता दिवस पर पतंजलि योगपीठ परिसर में 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर देश के शहीदों के सम्मान में स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र के सात लाख से अधिक बलिदानियों को नमन किया।
स्वामी रामदेव ने कहा कि आर्थिक शक्ति संपन्न देश ही विश्व का सुपर पावर देश बन सकता है। कहा देशवासियों को महात्मा गांधी, चंदशेखर आजाद और भगतसिंह जैसे लाखों शहीदोें की तरह 100 प्रतिशत स्वदेशी और स्वदेश सेवा का व्रत लें। उन्होंने बताया कि भारत को 2040 तक विश्व का सुपर पावर देश बनाने के लिए पतंजलि परिवार के नेतृत्व में संपूर्ण देश में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारत प्राकृतिक विविधताओं वाला देश है। हमें इन आपदाओं से प्राकृतिक ढंग से ही निपटना होगा, स्वदेशी प्रयासों से यदि इन पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जाए तो पुन: ये आपदाएं आना संभव ही नहीं है। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के कर्मयोगियोें के साथ-साथ पतंजलि हर्बल फूडपार्क, पतंजलि ग्रामोद्योग, पतंजलि आयुर्वेद रिसर्च सेंटर आचार्यकुलम, दिव्य फार्मेसी के कार्यकर्ता आचार्यकुलम, पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि आयुर्वेद कालेज के छात्रा-छात्राओं एवं शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसंविवि और शांतिकुंज में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार । देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, गायत्री विद्यापीठ और शांतिकुंज ने आजादी की 71वीं वर्षगांठ उल्लास पूर्वक मनाई। देसंविवि और शांतिकुंज में विवि के कुलाधिपति डा. प्रणव पंड्या ने तिरंगा फहराया। विद्यापीठ में शेफाली पंड्या ने ध्वजारोहण किया।
कुलाधिपति डा. पंड्या ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण के जन्मदिन व आजादी के इस पर्व ने अंधेरे के कुहासे से उबरने का संदेश लेकर आया है। हम सबको इससे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कहा कि पूज्य गुरुदेव ने विश्व निर्माण के लिए विराट अभियान चलाया है, सभ्य और विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहभागिता कर अपने परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर दे सकते हैं। इस अवसर पर कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या, कुलसचिव संदीप कुमार सहित देसंविवि के अधिकारी, विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।


डीएवी स्कूल में फहराया तिरंगा
हरिद्वार। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जगजीतपुर में स्वाधीनता पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने जम्मू कश्मीर में सीमा पर तैनात सैनिक राकेश चंद्रा के पुत्र चिराग जोशी के साथ ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य पीसी पुरोहित ने बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत का संकल्प भी बच्चों को दिलाया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed