फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अस्पताल से आते ही जनता में पहुंचे मेयर

अस्पताल से आते ही जनता में पहुंचे मेयर

Wed, 16 Aug 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से आते ही जनता में पहुंचे मेयर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बृहस्पतिवार को प्रेमनगर आश्रम विवाद के बाद देहरादून में उपचार करा रहे मेयर मनोज गर्ग सोमवार देर रात अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने घर आए। वह मंगलवार सुबह जनता के बीच गए और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लिया। जल निकासी विवाद को महज हादसा बताते हुए उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से बचने का प्रयास किया।

मेयर मनोज गर्ग को हमले मं चोट लगने के बाद हरिद्वार से देहरादून के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जहां वे कई दिनों तक उपचाराधीन रहे। इस दौरान उनके स्वास्थ्य को लेकर मीडिया ने सवाल भी उठाए थे। सोमवार देर शाम अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मेयर मनोज गर्ग देर रात अपने आवास पर पहुंचे। मंगलवार सुबह नगर निगम पहुंचकर उन्होंने कर्मचारियों से राष्ट्र निर्माण के लिए मेहनत और लगन के साथ काम करने का आह्वान किया। इसके बाद मेयर मनोज गर्ग ने राजीव बस्ती समेत कई जगह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों में भी भाग लिया। बुधवार दोपहर बाद नगर निगम के कार्यालय में बैठकर उन्होंने लोगों से मुलाकात की। मेयर ने जलनिकासी के विवाद पर कहा कि वे इस बारे में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को पूरी बात बता चुके हैं, जो भी आदेश होगा वह मान्य होगा। उन्होंने कहा कि वे घटना को भूलकर जनसेवा में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed