{"_id":"59947b704f1c1bee5b8b46e0","slug":"15029031682-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की घाटी के पैदल ट्रेक पर भटके पर्यटकों को रैस्क्य कर गंतव्य को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की घाटी के पैदल ट्रेक पर भटके पर्यटकों को रैस्क्य कर गंतव्य को भेजा
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। फूलों की घाटी के पैदल ट्रैक पर भटके दिल्ली के दो पर्यटकों को एसडीआरएफ और थाना पुलिस गोविंदघाट ने सुरक्षित ढूंढ निकाला। दोनों पर्यटकों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद गंतव्य की ओर से रवाना कर दिया।
गोविंदघाट थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि कमल (पुत्र विजय कुमार, निवासी शालीमार बाग, दिल्ली) और तरंगा अग्रवाल (पुत्र राजेंद्र अग्रवाल निवासी ग्रीन पार्क, दिल्ली) मंगलवार को घांघरिया से फूलों की घाटी के लिए निकले थे। घाटी से लौटते वक्त वे रास्ता भटक गए और जंगल की ओर चले गए। जंगल में फिसलने के कारण उनके हाथ और पांवों में चोटें भी आईं। दोनों पर्यटकों ने दिल्ली में अपने परिजनों को फूलों की घाटी के समीप जंगल में फंसे होने की सूचना दी। परिजनों ने चमोली पुलिस अधीक्षक से दोनों पर्यटकों को ढूंढने की गुहार लगाई। इस सूचना पर गोविंदघाट से एसडीआरएफ और थाना पुलिस फूलों की घाटी ट्रैक पर गई। पुलना गांव के शीर्ष भाग पर युवकों को आवाज लगाई तो दूसरी ओर से उनकी आवाज आई। रात करीब ढाई बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को रेस्क्यू कर गोविंदघाट लाया गया। दोनों की स्वास्थ्य जांच कराई गई और इसके बाद गंतव्य को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन